29 Mar 2024, 18:08:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

रेप मामले में CBI कोर्ट के फैसले को चुनौती देने HC पहुंचा राम रहीम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2017 8:21PM | Updated Date: Sep 25 2017 8:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संबंधित खबरें »

खुलासा- राम रहीम और हनीप्रीत ने प्लान किया था 'खुदा का बेबी'

हनीप्रीत,आदित्य इंसा और पवन इंसा की सम्पत्तियां जब्त: संधू

राम रहीम के कंकाल कांड का बड़ा खुलासा, 600 लोगों की हड्डियां...

पूर्व पति का खुलासा: राम रहीम और हनी को संबंध बनाते देखा था

हनीप्रीत की शादी की अनदेखी तस्‍वीरें, राम-रहीम भी मौजूद

बलात्‍कार की कोशिश के आरोप में घिरे फलाहारी, पुलिस हिरासत में

पूर्व ड्राइवर खट्टा सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- खोलूंगा राम रहीम के राज

राम रहीम का करीबी प्रदीप गिरफ्तार, बताया कहां है हनीप्रीत

पंचकुला हिंसा : पुलिस की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट जारी, हनीप्रीत टॉप पर

नेपाल के विराटनगर में एक पेट्रोल पंप पर बुर्के में दिखी हनीप्रीत

चंडीगढ़। दो साध्वियों से रेप मामले में 20 साल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम ने सीबीआई कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सोमवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की।
          
राम रहीम के वकीलों ने दो साध्वियों के रेप मामले में 28 अगस्त को आए सीबीआई कोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका दायर की है। कोर्ट में दायर याचिका में 25 अगस्त के फैसले को खारिज करने की मांग की गई है। याचिका पर सुनवाई कब होगी, यह सूचीबद्ध नहीं हुआ है।
          
डेरा प्रमुख बलात्कार मामले में फिलहाल रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। उसे रेप के दोनों मामलों में 10-10 साल की सजा हुई है। एक मामले की सजा पूरी होने के बाद दूसरी सजा शुरू होगी। 
        
गौरतलब है कि, दोषी ठहराये जाने के बाद 25 अगस्त को डेरा समर्थकों की ंिहसा में 28 लोग मारे गये थे और 264 घायल हो गये थे।
 
क्या है मामला?
2002 में एक साध्वी ने गुमनाम चिट्ठी लिखी। इसमें बताया गया था कि कैसे डेरा सच्चा सौदा के अंदर लड़कियों का सेक्शुअल हैरेसमेंट होता था। यह चिट्ठी पंजाब-हरियाणा कोर्ट को भी भेजी गई थी। इसके बाद डेरा प्रमुख के खिलाफ यौन शोषण का केस शुरू हुआ। सीबीआई ने जांच शुरू की। 15 साल बाद सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने गुरमीत राम रहीम सिंह को दोषी करार दिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »