23 Apr 2024, 22:57:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

केजरी और लालू के बचाव में शत्रुघ्‍न बोले- आरोप लगाने वाले सबूत भी दें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2017 1:59PM | Updated Date: May 22 2017 1:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अपने बयानों के कारण अक्सर विवाद में रहने वाले अभिनेता एवं लोकसभा में भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राजद नेता लालू प्रसाद यादव पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वालों को कटघरे में खड़ा करते हुए उन्‍होंने कहा कि इन आरोपों के सबूत भी दिए जाने चाहिए। 

सिन्हा ने ट्वीट करके आप नेता की तारीफ करते कहा "व्यक्तिगत रूप से मैं राजनेताओं और खासकर केजरीवाल की विश्वसनीयता, संघर्ष और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का सम्मान करता हूं।" भाजपा नेता ने नकारात्मक और कीचड़ उछालने वाली राजनीति का भी कड़ा विरोध किया और कहा " विरोध की राजनीति बहुत हो चुकी है और केजरीवाल, श्री यादव या सुशील मोदी पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, उनके बदले सबूत दिये जाने चाहिए और सबूत नहीं हैं तो फिर चुप हो जाओ।"  
      
गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया और कहा कि केजरीवाल ने उनके समक्ष 2 करोड़ नकद लिए थे। इसी तरह से यादव पर आय से अधिक संपत्ति का मामला है और आयकर विभाग ने दिल्ली तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में उनके ठिकानों पर छापे भी मारे थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »