25 Apr 2024, 14:07:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

प.बंगाल में कैपिटल एक्‍सप्रेस के 2 डिब्बे पटरी से उतरे, 12 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2016 2:29AM | Updated Date: Dec 7 2016 2:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवाहाटी। असम-पश्चिम बंगाल सीमा पर यूपी राजेंन्द्र नगर-गुवाहाटी कैपिटल एक्प्रेस ट्रेन का इंजन तथा दो डिब्बे मंगलवार रात पटरी से उतर गए जिसमें 12 लोग घायल हो गए घायल होने की खबर है। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

             
सूत्रों के अनुसार दुर्घटना रात के सवा नौ बजे के करीब की है। दुर्घटना में इंजन के अलावा एक स्लीपर तथा एक जनरल डिब्बा भी पलट गया जिसमें 12 लोग  घायल हुए है। ये ट्रेन दानापुर से गुवाहाटी जा रही थी।   
           
दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर तुरंत ही रेलवे के डॉक्टरों की टीम पहुंच गई तथा राहत और बचाव कार्य भी शुरू कर दिया गया है। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
सूत्रों ने बताया कि अलीपुरदुआर डिवीजन के संभागीय रेलवे मैनेजर संजीव किशोर समेत अन्य अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचे और राहत कार्यों की समीक्षा की।  
 
उल्लेखनीय है कि हाल ही में कानपुर के पुखरायां के पास भी राजेंद्र नगर एक्सप्रेस के 14 डिब्बे डिरेल हो गए थे जिसमें 150 से अधिक लोगों को मौत हो गई थी और सैंकडो घायल हो गए थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »