29 Mar 2024, 18:17:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

J&K: आरएस पुरा में फायरिंग कर रहा पाक, मोर्टार हमले में 10 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2016 9:39AM | Updated Date: Oct 27 2016 10:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे आरएस पुरा सेक्टर में संघर्ष विराम उल्लंघन के दौरान पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा दागे गए गोले के विस्फोट में सीमा सुरक्षा बल का एक जवान घायल हो गया। पिछले 24 घंटों में आरएस पुरा सेक्टर में सीमा पार से हुई गोलीबारी में 10 लोग घायल हो गए हैं जिसमें से अधिकांश महिलाएं हैं।
 
बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया, आरएस पुरा सेक्टर में बीएसएफ के सहायक सब इंस्पेक्टर एके उपाध्याय के पास एक गोला फटा जिसमें वह घायल हो गये। उनके सिर में चोटें आयी हैं। पाकिस्तानी रेंजरों ने आरएस पुरा सेक्टर में भारी गोलीबारी की।
 
उन्होंने बताया, ‘मुख्यरूप से आरएस पुरा सेक्टर में गोलीबारी की गयी। भारी गोलीबारी रात के साढ़े 11 बजे तक जारी रही। अरनिया में भी रूक रूक कर गोलीबारी की गई।’ उन्होंने बताया कि बीएसएफ ने पाकिस्तानी गोलीबारी का ‘मुंहतोड़ जवाब’ दिया।
 
आरएस पुरा सेक्टर में कई इलाकों में रूक रूक कर जारी पाकिस्तानी गोलीबारी का बीएसएफ ने ‘करारा जवाब’ दिया। जम्मू के उपायुक्त सिमरनदीप सिंह ने बताया कि पाकिस्तानी चौकियों ने साई कलां, बुरे जाल, ट्रेवा और अरनिया सहित नागरिक इलाकों को भी निशाना बनाया।
 
सिंह ने बताया, साई कलां, अरनिया में भी रात के डेढ़ बजे से गोलीबारी शुरू हो गयी। लोग घरों के भीतर थे ऐसे में किसी व्यक्ति को नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि हालांकि सरकार ने एक सलाह जारी की है और सीमा पार से जारी गोलीबारी के कारण अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक सभी शैक्षणिक संस्थान बंद हैं और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं।
 
सिंह ने बताया, भारी गोलीबारी के कारण सीमा पर रहने वाले लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं। वहां सन्नाटा है। वे या तो अपने घरों को छोड़ कर सुरक्षित शिविरों की ओर चले गये हैं या सुरक्षित स्थानों पर स्थित अपने रिश्तेदारों के घर चले गए हैं।
 
गोलीबारी में चांडचक की दलजीत कौर और आर एस पुरा सेक्टर में फ्लोरा गांव के रामलाल के रूप में की गई है। सीमा पार से 24 अक्तूबर को की गयी गोलीबारी में एक वर्षीय एक लड़का और बीएसएफ का एक जवान मारा गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »