29 Mar 2024, 11:26:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा ने सरयू समेत कई नेताओं की सदस्यता की रद्द र: सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2019 1:37AM | Updated Date: Dec 10 2019 1:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। झारखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व मंत्री सरयू राय समेत कई नेताओं की प्राथमिक सदस्यता अगले छह वर्ष के लिए रद्द कर दी है। भाजपा के महासचिव दीपक प्रकाश ने आज यहां बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ के निर्देश के अनुसार भाजपा ने राय समेत उन सभी नेताओं की प्राथमिक सदस्यता रद्द करने का निर्णय लिया है, जो इस बार के झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के विरोध में चुनाव लड़ रहे हैं।
 
प्रकाश ने बताया कि भाजपा उम्मीदवारों के विरोध में चुनाव लड़ने वाले जिन नेताओं की प्राथमिक सदस्यता रद्द की गई है उनमें सरयू राय, बड़कुवार गागराई, महेश सिंह, दुष्यंत पटेल, अमित यादव तथा भाजपा के निर्णयों के खिलाफ पार्टी के संविधान विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप में निष्कासित किए जाने वाले नेताओं में जमशेदपुर महानगर से अमरप्रीत सिंह काले, सुबोध श्रीवास्तव, असीम पाठक, रजनीकांत सिन्हा, सतीश सिंह, रामकृष्ण दुबे, डी. डी. त्रिपाठी, रामनारायण शर्मा, रतन महतो, हरेराम सिंह, मुकुल मिश्र, हज़ारीबाग और रामगढ़ से सर्वेश सिंह, संजय सिन्हा, मिथिलेश पाठक, त्रिभुवन प्रसाद शामिल हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »