29 Mar 2024, 05:00:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बाढ़ प्रभावित किसानों को गेहूँ के बीज मुहैया करवाने के लिए पांच करोड़ रुपए की मंजूरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2019 6:03PM | Updated Date: Oct 21 2019 6:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बाढ़ प्रभावित इलाकों के किसानों को गेहूँ के 25 हजार क्विंटल बीज मुफ्त मुहैया करवाने के लिए आज मुख्यमंत्री राहत फंड में से पांच करोड़ रुपए कृषि विभाग को जारी करने की मंजूरी दे दी। इस बीज से किसान रबी की फÞसल की बिजाई कर सकेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने यहां बताया कि यह फैसला राज्य में बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे के समय कैप्टन सिंह की घोषणा के अनुसार लिया गया है। 

मुख्यमंत्री ने जालंधर, कपूरथला, मोगा, फिरोजपुर, फाजिल्का, रोपड़ आदि बाढ़ प्रभावित जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिये कि किसानों को पर्याप्त मात्रा में गेहूँ के बीज की सप्लाई यकीनी बनाई जाये जिससे बिजाई का सीजन शुरू होने से पहले बीज बाँटने का काम समय पर मुकम्मल हो सके। यह बीज पनसीड के द्वारा किसानों को मुहैया करवाया जायेगा। पनसीड राज्य सरकार की नोडल एजेंसी है जो पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी की सिफारशों के मुताबिक किसानों को प्रमाणित बीज मुहैया करवाती है। किसानों को गेहूँ के बीज राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन और राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के दिशा-निर्देशों मुताबिक सप्लाई किया जायेगा। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »