26 Apr 2024, 03:04:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महिला उत्पीड़न के मामलों में दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई : जगन मोहन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2019 4:13PM | Updated Date: Oct 21 2019 4:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने पुलिस को महिला उत्पीड़न के मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। रेड्डी ने सोमवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर यहां आईजीएम स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री, राज्य की गृह मंत्री मेकाथोटी सुचारिता और पुलिस महानिदेशक गौतम सवांग ने शहीद पुलिसकर्मियों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसी भी परिस्थिति से समझौता नहीं किया जाए।
 
रेड्डी ने पुलिस से लोगों का विश्वास जीत कर बेहतर काम करने की अपील की। उन्होंने समाज के वंचित तबकों की सुरक्षा के लिए विशेष ध्यान देने की भी अपील की। रेड्डी ने कहा,‘‘ देश में ऐसा पहली बार है, जब आंध्र प्रदेश में पुलिस के सिपाहियों को साप्ताहिक अवकाश दिया जा रहा है। होमगार्ड के जवानों का वेतन बढ़ाकर 21 हजार रुपये प्रति माह कर दिया गया है।
 
किसी पुलिसकर्मी की मौत पर पांच लाख रुपये सहायता राशि दी जाती है और साथ ही 30 लाख रुपये की बीमा राशि भी उन्हें उपलब्ध कराई जाती है। देश में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में पुलिसकर्मियों के योगदान और उनकी शहादत को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हर मौसम में पुलिसकर्मी दिन एवं रात अपना करते हैं जिसके लिए वे प्रशंसा के पात्र हैं। मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग में रिक्त स्थानों को जल्द से जल्द भरने का आश्वासन भी दिया।
 
पुलिसकर्मियों के लिए राज्य में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ आपराधिक गतिविधियों में इजाफा हुआ है जिसके कारण उन्हें सुरक्षा देने के लिए महिला मित्र की स्थापना की गयी है। इसके अलावा आदर्श पुलिस स्टेशन भी बनाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग में रिक्त स्थानों को जल्द से जल्द भरने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर देश भर में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले 292 शहीद पुलिसकर्मियों को भी याद किया गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »