16 Apr 2024, 17:05:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एसपी अमरजीत बलिहार हत्याकांड में शामिल नक्सली पुणे से गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2019 9:14PM | Updated Date: Oct 14 2019 9:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुमका। झारखंड में दुमका जिले की पुलिस ने पाकुड़ के पूर्व पुलिस अधीक्षक (एसपी) शहीद अमरजीत बलिहार हत्याकांड में शामिल प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी( माओवादी) दस्ते का सक्रिय सदस्य और एक लाख के इनामी उग्रवादी को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दुमका के पुलिस अधीक्षक वाई. वी. रमेश ने आज यहां बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पाकुड़ के पूर्व पुलिस अधीक्षक शहीद अमरजीत बलिहार समेत दुमका जिले में कई नक्सली वारदातों में शामिल एक लाख रुपये का इनामी नक्सली आकाश मुर्मू उर्फ आकाश हांसदा पुलिस के दबाव के कारण यहां से भागकर महाराष्ट्र के पुणे में शरण लिये हुए है।

इस सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक (साइबर अपराध) श्रीराम समद, काठीकुंड के पुलिस निरीक्षक वकार हुसैन और अवर निरीक्षक लखविंदर सिंह चहल के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की गई। रमेश ने बताया कि इस टीम ने पुणे में छापेमारी कर आकाश को गिरफ्तार किया और उसे दुमका लोकर आज जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि दुमका जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव निवासी आकाश मुर्मू वर्ष 2013 काठीकुंड थाना क्षेत्र स्थित अपने ससुराल गया था, जहां उसे हथियारबंद नक्सली दस्ते से भेंट हुई थी।

इस दौरान उसे कई तरह का प्रलोभन दिया गया और वह संगठन में शामिल हो गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ काठीकुंड थाना क्षेत्र के जमनी गांव में 02 जुलाई 2013 में पाकुड़ के पूर्व पुलिस अधीक्षक शहीद अमरजीत बलिहार समेत छह पुलिस कर्मियों की हत्या, लोकसभा चुनाव के दौरान 25 अप्रैल 2014 को पुलिस सहित आठ मतदान कर्मियों की हत्या के साथ पांच नक्सली वारदातों में शामिल होने के लेकर मामला दर्ज है। इस नक्सली की पुलिस को लम्बे समय से तलाश थी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »