29 Mar 2024, 16:44:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गुजरात से मानसून की पूरी तरह वापसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2019 7:22PM | Updated Date: Oct 14 2019 7:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गांधीनगर। गुजरात से दक्षिण पश्चिम मानूसन आज पूरी तरह वापस हो गया। इस साल राज्य में मानसून का प्रवेश सामान्य तिथि 15 जून से 10 दिन की देरी से 25 जून को हुआ था। इस साल कुल 141.98 प्रतिशत वर्षा हुई है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार 11 अक्टूबर से कच्छ सौराष्ट्र से शुरू हुआ गुजरात से मानसून वापसी का काम आज पूरा हो गया। राज्य में मानसून की वापसी की सामान्य तिथि 15 सितंबर होती है पर वर्ष 2011 से यानी पिछले नौ साल से यह काम देरी से ही हो रहा है। पिछले साल मानसून 22 जून को राज्य में पहुंचा था और पांच अक्टूबर तक इसकी वापसी हो गयी थी। उस साल मात्र 76.69 प्रतिशत वर्षा ही हुई थी।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »