24 Apr 2024, 04:35:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ममता ने दी शरदिन्दु की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 6:58PM | Updated Date: Sep 22 2019 6:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने  रविवार को प्रसिद्ध लेखक शरदिन्दु बंदोपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि  दी। बनर्जी ने अपने सोशल नेटवर्किंग पेज पर लिखा, ‘‘ ‘सत्यान्वेशी’ व्योमकेश बख्शी से ‘भूतेन्वेशी’ बोरोडा तक शरदिन्दु  बंदोपाध्याय ने बहुत से यादगार चरित्रों की भेंट दी है। प्रसिद्ध लेखक को  उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। ’’ बंगालीभाषी लेखक बंदोपाध्याय बंगाली  फिल्मों के साथ ही बॉलीवुड में भी सक्रिय रहे। ‘व्योमकेश बख्शी’ उनकी  प्रसिद्ध कृतियों में से एक थी। उन्होंने बहुत से गाने और कविताएं लिखी है। 

पश्चिम बंगाल सरकार ने 1967 में बंदोपाध्याय को ‘ तुंगभद्रर तीरे ’  के लिए रवीन्द्र पुरस्कार से नवाजा था। इसी वर्ष कलकता यूनीवर्सिटी ने  उन्हें ‘ शरत स्मृति पुरस्कार ’ से सम्मानित किया था। बंदोपाध्याय ने शिवाजी पर आधारित और सदाशिव कहानियां लिखने की  योजना बनायी थी , लेकिन 1970 में आज के ही दिन उनका असामयिक निधन हो गया और उनकी  यह चाह पूरी न हो सकी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »