20 Apr 2024, 10:40:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गुजरात की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 21 अक्टूबर को

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 4:30PM | Updated Date: Sep 22 2019 4:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गुजरात की राधनपुर और बयाड विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव कराए जाएंगे। चुनाव आयोग ने रविवार को यह घोषणा की। चुनाव के लिए अधिसूचना 23 सितंबर को जारी होगी तथा इन सीटों पर नामांकन भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है और तीन अक्टूबर तक नाम वापस लिये जा सकेंगे। मतदान 21 अक्टूबर को होेगा और चुनाव परिणाम 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। इससे पहले चुनाव आयोग ने कल हरियाणा और महाराष्ट्र  विधानसभा चुनाव का ऐलान करने के साथ ही 18 राज्यों की 64 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने की घोषणा की थी। इन राज्यों में भी 21 अक्टूबर को ही मतदान होगा तथा नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »