29 Mar 2024, 04:26:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पाकिस्तान ने राजौरी में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2019 1:53AM | Updated Date: Aug 23 2019 1:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में सुंदरबनी क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर गुरूवार को अकारण गोलीबारी करते  हुए संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने रात लगभग पौने नौ बजे सुंदरबनी सेक्टर में  बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों और मोर्टारों से गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना इसका करारा जवाब दे रही है। मंगलवार को पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में  सेना का एक जवान शहीद हो गया था जिसके बाद भारतीय सैनिकों ने  पाकिस्तानी सेना के ठिकानों पर जोरदार गोलीबारी की थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »