29 Mar 2024, 00:19:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

वायु सेना का हेलिकॉप्टर राहत सामग्री लेकर आराकोट पहुंचा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2019 1:29PM | Updated Date: Aug 19 2019 1:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उत्तरकाशी/देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में अतिवृष्टि और बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री लेकर वायु सेना का हेलिकॉप्टर आरोकोट पहुंच गया है।  आपदा सचिव अमित नेगी ने सोमवार सुबह यूनीवार्ता को बताया कि मोरी तहसील के आराकोट गांव स्थित इंटर कालेज परिसर में प्रभावित परिवारों को रखा गया है और इन परिवारों के लिए राहत सामग्री लेकर वायु सेना का पहला हेलिकॉप्टर आज सुबह यहां पहुंचा। 
 
इसमें सूचना तकनीकी सामान के अलावा अन्य आवश्यक राहत सामग्री है। उन्होंने बताया कि उप जिलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। उल्लेखनीय है कि उत्तरकाशी जिले में अतिवृष्टि और बाढ़ के कारण अब तक सात लोगों की मृत्यु हुए और पांच अन्य लोगों के अभी तक लापता हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »