28 Mar 2024, 15:33:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

AK-47 रखने के आरोपी अनंत सिंह पुलिस टीम को, चकमा देकर हुए फरार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2019 10:11AM | Updated Date: Aug 18 2019 10:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बिहार। AK-47 रखने के मामले में बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। विधायक के ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। शनिवार देर रात पुलिस जब अनंत कुमार सिंह को गिरफ्तार करने उनके सरकारी आवास पहुंची तो वे भाग चुके थे। सूत्रों की मानें तो विधायक को गिरफ्तारी की भनक पहले ही लग गई थी और जब तक पुलिस उनके आवास पहुंचती वे गायब हो चुके थे। ग्रामीण एसपी कांतेश मिश्रा और सिटी एसपी सेंट्रल विनय तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम अनंत सिंह को गिरफ्तार करने पहुंची थी। अनंत सिंह के न मिलने पर पुलिस ने उनकी पत्नी से पूछताछ की है। पूछताछ में अनंत सिंह के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं मिल सकी।
 
पुलिस का कहना है कि अनंत सिंह को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित कर दी गई है और एक्शन प्लान भी तैयार किया गया है। पुलिस जब अनंत सिंह के बंगले पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस काफी मशक्कत के बाद घर के अंदर प्रवेश कर सकी। लगभग आधे घंटे के इंतजार के बाद घर का दरवाजा खुल सका और पुलिस घर की तलाशी ले सकी। तब तक अनंत सिंह वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस ने अनंत सिंह के सरकारी आवास से उनके करीबी छोटन को गिरफ्तार किया है। बताते चलें कि छोटन बाढ़ के 295/90 के मामले में फरार चल रहा था। अनंत सिंह का करीबी छोटन कई मामले में वांछित चल रहा था। उसके ऊपर 22 हत्या के मामले दर्ज हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »