29 Mar 2024, 03:55:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गुरुग्राम में नाइट क्लब से लौट रही विदेशी महिला से गैंगरेप - 2 अरेस्‍ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2019 1:22PM | Updated Date: Jul 20 2019 1:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। हरियाणा के गुरुग्राम एक विदेशी महिला के साथ ऑटो चालक समेत दो युवकों ने सीआरपीएफ चौक के पास गैंगरेप किया। पुलिस ने इन दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमे से एक आरोपी उत्तर प्रदेश के कासगंज का रहने वाला है, वह गुरुग्राम में ऑटो-रिक्शा चालक है। जबकि दूसरे की पहचान आगरा का निवासी के रूप में हुई है। पुलिस को दिए अपने बयान में केन्याई महिला ने दावा किया कि वह 18-19 जुलाई की रात को गुरुग्राम के एमजी रोड इलाके में सहारा मॉल में एक नाइट क्लब में गई थी।
 
घर लौट ने के लिए, वह लगभग आधी रात को मॉल के बाहर से एक ऑटो-रिक्शा ले गई। एक ऑटो-रिक्शा चालक सद्दाम ने उसे घर छोड़ने की पेशकश की। उस समय उसका दोस्त संतोष भी वाहन में बैठा था। महिला जब घर तक छोड़ने के लिए तैयार हो गई तो तो दोनों उसे गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन के बजाय शीतला कॉलोनी में सद्दाम के किराए के घर ले गए।
 
महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ बलात्कार किया। अगले दिन उसने गुरुग्राम के सेक्टर 5 पुलिस स्टेशन में संपर्क किया और दोनों के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई। उसकी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस अधिकारियों ने सद्दाम और संतोष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को उसी दिन गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की और उन पर मामला दर्ज किया।
गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता सुभाष बोकन ने कहा कि पुलिस ने शिकायतकर्ता का मेडिकल परीक्षण कराने में कोई समय बर्बाद नहीं किया, जिसमें यौन उत्पीड़न के संकेत मिले। आरोपियों को जज के समक्ष पेश किए किया जायेगा। इससे पहले गुरुग्राम में एक 42 वर्षीय महिला के साथ चलती ऑटो में पांच लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »