29 Mar 2024, 08:04:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सात आईएएस अधिकारियों की बाढ़ प्रभावित जिलों में प्रतिनियुक्ति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2019 9:56PM | Updated Date: Jul 16 2019 9:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार सरकार ने राहत एवं बचाव कार्य को युद्धस्तर पर जारी रखने के उद्देश्य से वर्ष 2018 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सात प्रशिक्षु पदाधिकारियों को आज बाढ़ प्रभावित जिले में सहायक समाहर्ता सह दंडाधिकारी के पद पर प्रतिनियुक्त कर दिया।

सामान्य प्रशासन विभाग की जारी अधिसूचना के अनुसार, गया जिले में प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी काथवते मयूर अशोक को बाढ़ प्रभावित शिवहर में, सारण में पदस्थापित वैभव श्रीवास्तव को सीतामढ़ी में, बेगूसराय में पदस्थापित निखिल धनराज निप्पणीकरण को पूर्वी चंपारण में सहायक समाहर्ता सह दंडाधिकारी के पद पर प्रतिनियुक्त किया गया है।

इसी तरह नालंदा जिले में पदस्थापित नितिन कुमार सिंह को मधुबनी में, वैशाली में पदस्थापित अम्रिषा बैन्स को अररिया में, बांका में पदस्थापित अभिषेक रंजन को सुपौल में और भागलपुर में पदस्थापित प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी आशुतोष द्विवेदी को पूर्णिया के सहायक समाहर्ता सह दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्ति की गई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »