28 Mar 2024, 23:52:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा के सदस्यता अभियान के अंतर्गत होंगी जिला स्तरीय कार्यशाला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2019 9:27PM | Updated Date: Jul 16 2019 9:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में 18 से 21 जुलाई तक सदस्यता अभियान के अंतर्गत जÞलिा सदस्यता कार्यशालायें आयोजित करेगी और 24 जुलाई को राष्ट्रीय सदस्यता सह प्रमुख दुष्यंत गौतम के आगमन पर विशेष आयोजन होगा। पार्टी के राज्य मीडिया प्रभारी देवेंद्र भसीन ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुये बताया कि भाजपा सदस्यता अभियान के अंतर्गत जÞलिा स्तर पर होने वाली कार्यशालायें एवं उनमें भाग लेने वाले प्रदेश पदाधिकारियों के नाम तय कर दिए गए हैं। टिहरी एवं रूद्रप्रयाग में 18 जुलाई को कार्यशालाएँ होंगी। इनमें प्रदेश सदस्यता प्रमुख व विधायक खजान दास और प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल भाग लेंगे। इसके बाद 19 जुलाई को अल्मोडा, चमोली, उत्तरकाशी एवं देहरादून जÞलिा में कार्यशालाएँ होंगी ।
 
इनमें प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, अनिल गोयल, खजान दास एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक गुप्ता सम्मिलित होंगे। उन्होंने बताया 20 जुलाई को ऊधम सिंह नगर (रूद्रपुर), पिथौरागढ़ , चम्पावत एवं हरिद्वार में कार्यशालाओं का आयोजन होगा। इनमें प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अजय भट्ट, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी एवं ज्योति प्रसाद गौरोला उपस्थित रहेंगे। नैनीताल, बागेश्वर और पौड़ी में 21 जुलाई को कार्यशालाएँ होंगी। इनमें प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा और प्रदेश सह सदस्यता प्रमुख खिलेन्द्र चौधरी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि देहरादून महानगर में 24 जुलाई को एक विशेष कार्यशाला का आयोजन होगा। इसमें राष्ट्रीय सह सदस्यता प्रमुख, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  दुष्यंत गौतम मुख्य अतिथि होंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »