केंद्रपाड़ा। उड़ीसा के केंद्रपाड़ा जिले की जम्बू मरीन पुलिस ने बुधवार को 60 वर्षीय बुजुर्ग को अपनी 26 वर्षीय बहू के बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़ित दो बच्चों की मां है। आरोपी ससुर को बाद में एसडीजेएम अदालत में पेश किया गया। आरोपी की जमानत खारिज हो जाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। यह घटना जम्बू मरीन पुलिस थाने के तहत रामनगर जीपी के बालीपाटा गांव की है। थानाप्रभारी राम कुमार मुर्मु ने बताया गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बालीपाटा गांव के गोपाल जना के रुप में हुई है। आरोपी के दो विवाह हुए हैं और पहली पत्नी और बच्चों से अलग रहता था। बाद में उसने एक अन्य महिला के साथ विवाह किया और गांव के बाहर उसके साथ रह रहा था।
उसकी पहली पत्नी बच्चों के साथ सुसराल छोड़कर अपने पिता के यहां रह रही थी। एक साल के बाद गोपाल जना और उसकी दूसरी पत्नी तलाकशुदा पहली पत्नी राजू के यहां गए और उसे अपने साथ रहने के लिए मनाया। उन्होंने राजू को भरोसा दिलाया कि वह उसकी और बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी उठायेंगे। मार्च में महिला के साथ उसके ससुर ने बलात्कार किया। महिला ने बलात्कार के संबंध में सास को बताया कितु उसने मुंह बंद रखने की हिदायत दी। पीड़ति महिला ने सोमवार को जम्बू मरीन पुलिस थाने में स्थानीय गांव वालों की मदद से प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी में उसके साथ ससुर के जर्बदस्ती बलात्कार का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया और आरोपी तथा पीड़तिा को स्थानीय अस्पताल में चिकित्सा जांच के लिए भेज दिया।