29 Mar 2024, 10:34:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

सड़क दुर्घटना में दुल्हन की मौत, दूल्हा गंभीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2019 3:22PM | Updated Date: Jun 25 2019 3:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

औरंगाबाद। बिहार में औरंगाबाद जिले के अम्बा थाना क्षेत्र में आज सुबह सड़क दुर्घटना में दुल्हन की मौत हो गयी तथा दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव निवासी आलहा सिंह की पुत्री नेहा कुमारी के साथ दाउदनगर थाना क्षेत्र के चेचाढ़ी गांव निवासी इंद्रदेव सिंह के पुत्र उज्जवल कुमार उर्फ बबलू की कल रात शादी हुयी थी। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन कार से घर लौट रहे थे तभी राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर एक होटल के निकट उनकी गाड़ी एक अन्य वाहन से टकरा गयी।

दुर्घटना में दूल्हा-दुल्हन  गंभीर रूप से घायल हो गये। सूत्रों ने बताया कि दोनों को तत्काल इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान नेहा की मौत हो गयी जबकि दूल्हा बबलू की स्थिति चिंताजनक बनी हुयी है। दुर्घटना के बाद कार का चालक मौके से फरार हो गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »