18 Apr 2024, 18:36:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

विधान सौध के भीतर आत्महत्या की कोशिश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2019 6:07PM | Updated Date: Jun 24 2019 6:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। कर्नाटक में बेंगलुरु स्थित राज्य सचिवालय विधान सौध के भीतर सोमवार को एक व्यक्ति ने अपना गला काट कर आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि चिकब्बलापुर निवासी रेवांकर ने विधान सौध की तीसरी मंजिल पर अपना गला काट कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। आत्महत्या की कोशिश के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूत्रों ने बताया कि चूंकि यह घटना उच्च सुरक्षा वाली इमारत में हुई है, पुलिस घटना के कारणों के साथ ही सुरक्षा चूक की भी जांच कर रही है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »