28 Mar 2024, 14:07:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सुखाडिया विश्वविद्यालय लिपिक भर्ती निरस्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2019 8:26PM | Updated Date: Jun 20 2019 8:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति कल्याण सिंह ने मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय, उदयपुर मे लिपिक ग्रेड-द्वितीय की भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर दिया है। राज्यपाल सिंह ने राज्य सरकार की अनुशंषा पर  इस भर्ती प्रक्रिया को निरस्त किया है।
 
सिंह ने मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय, उदयपुर में  वर्ष 2012 में हुई विभिन्न नियुक्तियों की जांच के लिए संभागीय आयुक्त, उदयपुर को निर्देश दिये है। संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में गठित जांच कमेटी इस प्रकरण की पुन: जांच करेगी और एक माह की अवधि में कुलाधिपति को  रिपोर्ट पेश करेगी।
 
कुलाधिपति ने सरदार पटेल  पुलिस, सुरक्षा एवं दाण्डिक न्याय विश्वविद्यालय, जोधपुर की निधियों के  बैंकों में निवेश के प्रकरण की जांच के आदेश दिये थे। जोधपुर के संभागीय  आयुक्त ने इस प्रकरण की जांच की थी। इसकी रिपोर्ट राज्यपाल सिंह को प्रस्तुत कर दी गई है। राज्यपाल  सिंह ने जांच रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजकर दोषी पाये गये अधिकारियों/कर्मचारियों पर यथोचित कार्यवाही किये जाने के लिए कहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »