29 Mar 2024, 07:47:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

डाक्टरों की हड़ताल का गुजरात में भी व्यापक असर, स्वास्थ्य सेवाएं चरमरायीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 17 2019 8:06PM | Updated Date: Jun 17 2019 8:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गांधीनगर। पश्चिम बंगाल में डाक्टरों पर हुए हमले के  विरोध में इंडियन मेडिकल एशोसिएशन की ओर से आयोजित राष्ट्रव्यापी हड़ताल  में आज गुजरात के भी हजारों चिकित्सकों ने शिरकत की और इसके चलते राज्य भर में स्वास्थ्य  सेवाओं पर खासा असर दिखा। अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, जामनगर  आदि सहित राज्य के कई स्थानों पर सरकारी अस्पतालों में बा‘ रोगी विभाग  यानी ओपीडी सेवाएं भी चरमरा गयीं। हालांकि डाक्टरों ने इमरजेंसी यानी  आपातकालीन सेवाओं को इससे अलग रखा था। वडोदरा में जूनियर  डाक्टरों ने माथे पर चोट की नकली पट्टी लगा कर विरोध प्रदर्शन किया। कई  स्थानों पर ओपीडी और इमरजेंसी में चिकित्सकों की भारी कमी के चलते मरीजों  की लंबी कतारे लगी रहीं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »