29 Mar 2024, 12:07:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इनेलो की पीएसी और प्रदेश कार्यकारिणी का पुनर्गठन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 17 2019 8:02PM | Updated Date: Jun 17 2019 8:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने पार्टी की राजनीतिक मामलों की कमेटी और प्रदेश कार्यकारिणी में भी फेरबदल किया है। इनेलो की आज यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार चौटाला की अध्यक्षता में गठित पीएसी में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष बी. डी. ढालिया, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, विधायक एवं प्रदेश प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला, पूर्व विधायक रामपाल माजरा, पूर्व आईपीएस एम.एस. मलिक, पूर्व आईएएस आर.एस. चौधरी, पूर्व विधायक शेर सिंह बडशामी, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष गोपीचंद गहलोत, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, पूर्व आईएफएस बनारसी दास , पूर्व विधायक सरोज मोर और पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष अश्वनी दत्ता को सदस्य मनोनीत किया गया है।

पार्टी ने पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में  पूर्व एचपीएससी सदस्य आर.एस. हुड्डा को प्रदेश महासचिव और आनंद श्योराण को प्रदेश सचिव पद की जिम्मेदारी दी है। इनके अलावा पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य भी नियुक्त किये हैं। ये पूर्व विधायक कर्नल रघुबीर सिंह छिल्लर, पूर्व विधायक धर्मपाल ओबरा, पूर्व विधायक दिलबाग सिंह, पूर्व विधायक गुलजार मान, पूर्व विधायक रामजीलाल डागर, पूर्व विधायक विद्या बेनिवाल, पूर्व विधायक कर्म सिंह डांगरा, मेहर सिंह सैनी,  इंद्र सिंह ढुल, मेजर उमराव सिंह शेरगिल, सुरेश कांसल, जसबीर सिंह जस्सा, जगमाल सिंह, गगनजोत सिंह संधू, हवा सिंह धनखड़, कुलदीप सिंह मान, खिला राम नरवाल, रमेश दहिया, निशान सिंह मलिक, जोगी राम, बाबू राम गुप्ता, उमेद रेढू, मदन लाल गुज्जर, किरपाल सिंह अरोड़ा, जयपाल पुनिया, ओमप्रकाश कडवासरा, कर्मवीर राठी, रूपचंद लाम्बा, ईश्वर मेहला, राज सिंह, जयभगवान कश्यप, खजान सिंह, कर्ण सिंह चहल, प्रहलाद शर्मा, शिव कुमार गुप्ता, पन्ना लाल जैन, कृष्ण मलिक, जोध सिंह वालिया, विक्रम चक्रपाणी, हरदीप सिंह लागर, अनीता गोस्वामी, अनूप बागनवाला, बलवान कुंडू, देवेंद्र तेवतिया, उमेश भाटी और रणबीर सरपंच हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »