20 Apr 2024, 09:09:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जनता को ध्यान में रखना और काम करना बीजद की सफलता का राज: नवीन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2019 12:07AM | Updated Date: May 27 2019 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भुवनेश्वर। बीजू जनता दल और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रविवार को कहा कि जनता को ध्यान में रखना और जनता के लिए काम करना  ही चुनावी राजनीति में उनकी पार्टी की लगातार सफलता के राज हैं। पटनायक ने बीजद विधायक दल के नेता के रूप में उन्हें चुने जाने के लिए  पार्टी के विधायकों को धन्यवाद देते हुए यह मंतव्य जाहिर किया। उन्होंने  कहा, ‘‘ लोग उनसे अक्सर पूछते हैं कि बीजद की निरंतर सफलता का राज क्या है  और मैं उन्हें हमेशा जनता को ध्यान में रखने और जनता के लिए काम करने के लिए  कहता हूं। ’’ लगातार पांचवी बार मुख्यमंत्री बनने का रिकार्ड बनाने वाले पटनायक ने  कहा,

‘‘ अगर हम जनता का ध्यान न रखें और उनके चहुंमुखी विकास के लिए काम न  करें, तो राजनीति जटिल नहीं है।’’ उन्होंने अपनी पार्टी पर भरोसा जताये  रखने और पांचवी बार सेवा का मौका दिए जाने के लिए राज्य की जनता को तहेदिल  से आभार जताया। उन्होंने कहा, ‘‘ हमें ईमानदारीपूर्वक से और समर्पित कार्य के जरिए जनता के भरोसे का सम्मान करना होगा।’’ पहली बार निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ आप  में से कई पहली बार विधानसभा में आए हैं। याद रखें कि साधारण लोगों की  साधारण जीवन जीने वाले लोग आपके काफी करीब रहते हैं।’’  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »