23 Apr 2024, 23:28:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सिक्किम में पीएस गोले को सरकार बनाने का आमंत्रण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2019 8:53PM | Updated Date: May 26 2019 8:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गंगटोक। सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने सिक्किम  क्रांतिकारी मोर्चा प्रमुख पीएस गोले को  सोमवार को  मुख्यमंत्री पद की शपथग्रहण के लिए आमंत्रित किया है। इससे पहले गोले ने अपनी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ शनिवार को  राज्यपाल से मुलाकात कर अपनी पार्टी की सरकार बनाने का दावा पेश किया था। पलजौर स्टेडियम में आयोजित समारोह में राज्यपाल गोले और अन्य को पद  एवं गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे। समारोह की तैयारियां की जा रही है। सिक्किम में हाल में संपन्न विधानसभा की 32 सीटों के लिए हुए चुनाव  में एसकेएम ने 17 सीटों पर जीत दर्ज की जबकि सत्तारूढ़ सिक्किम डेमोक्रेटिक  फ्रंट को 15 सीटें ही मिली है। एसकेएम की अप्रत्याशित जीत के बाद  सिक्किम में पिछले ढाई दशक से कायम एसडीएफ के सरकार राज की समाप्ति हो गयी  और पांच बार मुख्यमंत्री रहे पवन कुमार चामलिंग के ‘सिल्वर जुबली ऑफ चीफ  मिनिस्टरशिप’ मनाये जाने का ख्वाब पूरा न हो सका।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »