25 Apr 2024, 01:17:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

केंद्र सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ फिर दिखाई सख्ती : सुशील

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2019 8:37PM | Updated Date: May 26 2019 8:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार ने दूसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण से पहले ही भ्रष्टाचार के  खिलाफ कड़े तेवर दिखाते हुए जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल को पत्नी के  साथ विदेश भागने से रोक लिया। मोदी ने यहां कहा कि सरकार ने इतनी तेजी दिखायी कि गोयल दम्पति को रोकने  के लिए मुंबई से उड़ान भरने के बावजूद विमान को वापस उतारा गया। यदि ऐसा न  होता तो सिर्फ तीन घंटे बाद गोयल दुबई के मरीना स्थित अपने पेंटहाउस में  होता। उन्होंने बताया कि गोयल पर नौ भारतीय बैंकों के छह हजार करोड़ रुपये कर्ज है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राजग सरकार ने अपने पिछले कार्यकाल  में विजय माल्या-नीरव मोदी जैसे भगोड़ों के खिलाफ सख्ती की थी।

नौ हजार  करोड़ रुपये का कर्ज लेकर भागने वाले माल्या की 13 हजार करोड़ रुपये की सम्पत्ति  अब तक जब्त की जा चुकी है और नीरव को लंदन की जेल में पहुंचा कर मुंबई में  उसका बंगला डायनामाइट से उड़ाया जा चुका है। मोदी ने कहा कि विजय माल्या और नीरव मोदी का प्रत्यर्पण  कर जल्द भारत लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजग सरकार ही वेस्टलैंड हेलीकाप्टर डील में  दलाली खाने वाले क्रिश्चियन मिशेल को दुबई से पकड़ कर लायी थी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बैंकों के कर्ज और धोखाधड़ी के मामले में लिप्त नरेश गोयल को आसमान से उतार  कर सरकार ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध सर्जिकल स्ट्राइक जारी रखने का संकेत  दिया है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि जो लोग  माल्या और नीरव के विदेश  भागने पर शोर मचा रहे थे, उन्होंने गोयल को भागने से रोकने पर चुप्पी क्यों  साध ली।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »