29 Mar 2024, 02:15:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने शांति की अपील की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2019 12:48AM | Updated Date: May 26 2019 12:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी ने शनिवार को चुनाव नतीजों के बाद राज्य में हुई हिंसा के बाद लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। त्रिपाठी ने कहा, ‘‘बंगाल ने हमेशा विभिन्न समुदायों के साथ मेल-जोल बनाकर रखा है।’’ उन्होंने लोगों को भारी मात्रा में मतदान में भाग लेने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया। उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में रेल सेवा को ठप कर दिया था। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »