20 Apr 2024, 14:29:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गांधी जी पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2019 7:08PM | Updated Date: May 21 2019 7:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पालघर।  कांग्रेस की युवा शाखा ने महात्मा गांधी के संबंध में फेसबुक पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने वाले भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वसई पुलिस स्टेशन में भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ कल एक ज्ञापन दिया गया जिसमें कार्यकर्ता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गयी है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अनुसार भाजपा कार्यकर्ता प्रकाश लोडाया ने फेसबुक पर पिछले सप्ताह गांधी जी के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की थी। पोस्ट में लिखा था कि ‘गांधी जी का वध जरूरी था’। आगे लिखा है गांधी जी को पाकिस्तान जाना था और पश्चिम से पूर्व की ओर जोड़ने वाली 20 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराना था लेकिन वहां जाने से पूर्व उनकी हत्या हो गयी। गांधी जी देश को विखंडित करने जा रहे थे। कांग्रेस के नेताओं ने देश की जनता से बहुत सच छुपाया है। नाथूराम गोडसे ने देश के टुकड़े होने से बचाया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »