20 Apr 2024, 18:30:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

खाई में गिरे साधु को पुलिस के जवानों ने बाहर निकाला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2019 12:13AM | Updated Date: May 21 2019 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग-बद्रीनाथ राजमार्ग पर जिला मुख्यालय से तीन किमी दूर तिलनी के पास खाई में गिरे एक साधु को पुलिस कर्मियों ने बाहर निकाला। पुलिस नियंत्रण कक्ष में सोमवार को सूचना मिली कि रुद्रप्रयाग से तीन किमी आगे लमेरी तिलणी के पास एक साधु डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया है। पुलिसकर्मी बचाव उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे ओर लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद साधु को खाई से बाहर निकला। उस वक्त बाबा की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस कर्मियों ने साधु को उपचार के लिए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में भर्ती कराया। साधु को होश आने पर उसने अपना नाम हंसराज महाराज निवासी मथुरा बताया। डॉक्टर्स ने साधु की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेस चिकित्सालय श्रीनगर भेजा है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »