19 Apr 2024, 02:56:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं को मतगणना में पूरी सतर्कता बरतने को कहा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2019 10:26PM | Updated Date: May 20 2019 10:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से 23 मई को होने वाले मतगणना में पूरी सर्तकता बरतने को कहा है। इसी परिपेक्ष्य में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में प्रभुलाल बहुगुणा की अध्यक्षता में 23 मई को होने वाली मतगणना हेतु चयनित अभिकर्ताओं को मतगणना स्थल पर बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। बहुगुणा ने सभी कार्यकर्ताओं को मतगणना स्थल पर जब तक पूरी मतगणना नहीं हो जाती तब तक वहीं डटे रहने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि देश में जिस तरह का माहौल बनाया जा रहा है उसे देखते हुए कांग्रेस के हर कार्यकर्ता का कर्तव्य बन जाता है।

कि अपने मतदान स्थलों पर निगरानी रखते हुए प्रदेश मुख्यालय में सूचित करें ताकि समय पर आवश्यक कदम उठाये जा सकें। उन्होंने 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पुण्यतिथि में भी सभी कार्यकर्ताओं से उपस्थित रहने को कहा है। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार, अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, प्रभुलाल बहुगुणा, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, डॉ. प्रतिमा सिंह, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, गोदावरी थापली, अशोक वर्मा, अभिषेक सिंह, कमलेश रमन, राजेश शर्मा, दीप बोहरा, मानवेन्द्र सिंह, केशर सिंह रावत, अरूण शर्मा, नागेश रतूड़ी, सागर लांबा, विरेन्द्र सिंह नेगी, मुकेश सोनकर, सोम वाल्मिकी, राजेश केशला, अरूण शर्मा आदि उपस्थित रहे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »