18 Apr 2024, 14:31:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भीषण गर्मी में भी कम नहीं हुआ बुजुर्ग की वोटिंग का जुनून

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 19 2019 7:48PM | Updated Date: May 19 2019 7:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार में सातवें एवं अंतिम चरण के लोकसभा चुनाव में भीषण गर्मी के बावजूद आज त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल 92 वर्षीय प्रोफेसर सिद्धेश्वर प्रसाद ने मतदान किया। यह लोकतंत्र की ताकत ही है कि इतनी प्रचंड गर्मी में भी 92 वर्ष की उम्र में प्रसाद ने पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के कुम्हरार विधानसभा के मतदान केंद्र संख्या 341 पर मतदान किया। प्रसाद वर्ष 1962 में पहली बार नालंदा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीते थे और तत्कालीन प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की टीम के सबसे युवा सांसद थे। वहीं, क्रिकेट टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग की मुंबई इंडियंस टीम की ओर से खेलने वाले क्रिकेटर ईशान किशन ने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के विध्य कला मंदिर स्थित मतदान केंद्र संख्या 55 पर वोट दिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »