29 Mar 2024, 12:12:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राजस्थान जैन पत्र संपादक संघ की संगोष्ठी सम्पन्न

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 19 2019 7:44PM | Updated Date: May 19 2019 7:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अजमेर। अखिल भारतीय जैन पत्र संपादक संघ की प्रान्तीय इकाई 'राजस्थान जैन पत्र संपादक संघ' की एक दिवसीय प्रान्तीय संगोष्ठी आज धार्मिक नगरी अजमेर में संपन्न हुई। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए संघ के ट्रस्टी एवं वरिष्ठ पत्रकार मिलापचंद डंडिया ने पत्रकारों का आव्हान किया कि अधिकार मिलते नही, लिए जाते हैं। इसके लिए समाज के पत्रकारों को एक जाजम पर बैठकर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी और संगोष्ठी का उद्देश्य भी यही है कि राज्य के जैन पत्रकारों को संगठित करके समाज हित में काम कराए जाएं। संगोष्ठी में राष्ट्रीय महासचिव अखिल बंसल ने बतया कि देश में 500 से ज्यादा जैन पत्र एवं पत्रिकाएं चल रही हैं।

प्रान्तीय अध्यक्ष रमेशचंद तिजारिया ने जैन पत्रकारों को साथ रहने एवं एकता के साथ समाज के एकजुट होने का आव्हान किया। संगोष्ठी को डॉ. बीएल सेठी, डॉ. अनिल जैन, एल.एन. खींचा, सुरेश कासलीवाल, नवीन सोगानी, विकास छाबड़ा किशनगढ़, दिलीप जैन, राजेश जैन के साथ साथ अन्य वरिष्ठ पत्रकारों ने भी संबोधित किया। संगोष्ठी में उपस्थित संघ के ट्रस्टी मिलापचंद डंडिया और राष्ट्रीय महासचिव अखिल बंसल की सहमति से राजस्थान संघ के अध्यक्ष एवं महासचिव पद पर लगातार  दूसरी बार रमेशचंद जैन तिजारिया और उदयभान जैन का मनोनयन किया गया। शीघ्र ही नयी कार्यकारिणी घोषित की जाएगी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »