28 Mar 2024, 20:57:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अनंतनाग में मंगलवार को मतदान, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2019 12:20AM | Updated Date: Apr 23 2019 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अनंतनाग।  जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग लोकसभा क्षेत्र के छह विधानसभा क्षेत्रों में मंगलवार को होने वाले मतदान के लिए सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गयी है। अनंतनाग लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले 16 विधानसभा क्षेत्रों में तीन चरणों में मतदान होने वाला है जिसके पहले चरण में मंगलवार को छह विधानसभा क्षेत्रों अनंतनाग, डोरू शाहाबाद, कोकरनाग, शानगुस, बिजबेहरा तथा पहलगाम में  मतदान होगा। इन विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी   अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती सहित, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जी. ए. मीर तथा भारतीय जनता पार्टी  प्रत्याशी मोहम्मद यूसुफ सहित 18 उम्मदीवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। यहां पर मतदान सुबह सात बजे से  शाम चार बजे तक होगा। पहले शाम छह बजे तक मतदान होना था।
 
अनंतनाग संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी खालिद जहांगीर ने सोमवार को यूनीवार्ता को बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा सहित सभी व्यवस्था कर ली गयी है। उन्होंने कहा, ‘‘इस लोकसभा सीट पर चुनाव जिलावार अपनी-अपनी तारीख पर संपन्न होगा, जैसा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने घोषणा कर रखी है।’’ उन्होंने बताया कि अनंतनाग संसदीय क्षेत्र दक्षिण कश्मीर के जिलों अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां तथा पुलवामा में फैला हुआ है और मंगलवार को सिर्फ अनंतनाग जिले में मतदान होगा। इसी तरह 29 अप्रैल को कुलगाम जिले में मतदान होगा तथा छह मई को शोपियां तथा पुलवामा जिले में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने बताया कि संबंधित मतदान केंद्रों पर बिजली आपूर्ति, फर्नीचर, पानी की आपूर्ति और अन्य न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था कर दी गयी हैं। उन्होंने बताया कि अनंतनाग जिले के 28 मतदान स्थलों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गयी है। अनंतनाग जिले में कुल 5,29,256 मतदाता हैं जिनमें 2,57,540 महिलाएं, 2102 सेवाओं में जुटे मतदाता 2102 और 11 किन्नर मतदाता हैं। निर्वाचन आयोग ने कुल 714 मतदान केंद्र स्थापित किये हैं। कोकरनाग विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 93694 और डोरू में सबसे कम 78653 मतदाता हैं।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »