24 Apr 2024, 21:20:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

वाईएस रेड्डी को विचारधारा के तहत काम करना चाहिए: तेदेपा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2019 12:20AM | Updated Date: Apr 19 2019 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

विजयवाड़ा। तेलुगू देशम पार्टी के आंध्र प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के कला वेंकट राव ने विपक्ष के नेता वाई एस जगन मोहन रेड्डी को सुझाव दिया है कि उन्हें जनता की सेवा के लिए एक विचारधारा के तहत काम करना चाहिए और लोकतंत्र की रक्षा करनी चाहिए। राव ने वाईएस कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के नाम लिखे खुला पत्र को गुरुवार को मीडिया में जारी करते हुए आरोप लगाया कि वह राजनीति में आने के लिए हिंसा और अराजकता में विश्वास करते हैं। उन्होंने दावा किया कि रेड्डी द्वारा मुश्किलें और रुकावटें डालने के बावजूद 11 अप्रैल को लोक सभा चुनाव में 80 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया और तेपेदा का समर्थन दिया। लेकिन इससे भी उनमें कोई बदलाव नहीं आया।
 
उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री एन चंद्र बाबू नायडू पोलावरम परियोजना को पूरा करने की जी तोड़ कोशिश कर रहे हैं जबकि रेड्डी इसमें अडंगा डालते हुए कह रहे हैं  कि ‘कार्यवाहक मुख्यमंत्री को निर्माण काम की समीक्षा नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नायडू एक चुनी हुयी सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं ,वह कार्यवाह मुख्यमंत्री नहीं हैं। वह राज्य में जारी विकास कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। उन्होंने सवाल किया,‘‘ जब केन्द्र की नरेन्द्र मोदी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार कार्यवाह सरकार नहीं है तो चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली राज्य सरकार कार्यवाह सरकार हो सकती है?’’
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »