29 Mar 2024, 19:34:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

चिक्कोडी लोकसभा सीट पर कांग्रेस और भाजपा में कड़ी टक्कर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 15 2019 4:46PM | Updated Date: Apr 15 2019 4:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। चीनी का कटोरा के नाम से प्रसिद्ध कर्नाटक की चिक्कोडी लोकसभा सीट पर एक बार फिर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच कड़ा चुनावी मुकाबला देखने को मिल रहा है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रकाश हुक्केरी ने भाजपा उम्मीदवार रमेश कट्टी को 3007 मतों के मामूली अंतर से हराया था लेकिन इस बार के चुनाव में उन्हें अपनी इस सीट को बरकरार रखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। भाजपा इस सीट से कांग्रेस को हराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
 
भाजपा पिछली लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के बावजूद इस सीट पर मिली हार से इस बार उबरने की पूरी कोशिश कर रही है। भाजपा ने इस सीट से बेलागावी जिले में सहकारी क्षेत्र के जाने-पहचाने नाम एंव क्षेत्र में प्रसिद्ध उद्योगपति अन्नासाहेब जोले को उतारा है। चिक्कोडी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में निजी और सहकारी क्षेत्र में अनेक  चीनी मिलें हैं। कांग्रेस के हुक्केरी को इस बार भी अपनी जीत का पूरा भरोसा है और इसके लिए वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
 
हालांकि कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों में आंतरिक असंतोष की स्थिति भी है। भाजपा उम्मीदवार को पूर्व सांसद रमेश कट्टी की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है जिन्हें इस बार पार्टी ने टिकट नहीं दिया गया है। दूसरी तरफ कांग्रेस नेता रमेश जाराकिहोली नाराज चल रहे हैं जिन्हें हाल ही में मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया गया था। इस वजह से वह कांग्रेस उम्मीदवार के चुनावी प्रचार में सक्रिय रूप से शामिल नहीं हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »