28 Mar 2024, 17:29:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उत्तराखंड की 5 सीट पर कांग्रेस ने किए उम्मीदवारों का ऐलान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2019 2:07PM | Updated Date: Mar 24 2019 2:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कांग्रेस ने उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नैनिताल उधमसिंह नगर से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा के लोकसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री भूवनचंद खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में होंगे। 
 
इसके अलावा टिहरी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, अल्मोड़ा से राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। वहीं हरिद्वार से अमरीश कुमार को कांग्रेस ने टिकट दिया है। 
 
टिहरी लोक सभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी 25 मार्च को नामांकन कराएंगे। महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने बताया कि कांग्रेस मुख्यालय से प्रत्याशी हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन कराएंगे। इससे पहले 23 और 24 मार्च को प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना समेत अन्य वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »