20 Apr 2024, 18:52:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आज आगरा में चुनावी रैली करेंगे अमित शाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2019 2:03PM | Updated Date: Mar 24 2019 2:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज आगरा कॉलेज मैदान पर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाह ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर यहां की चुनावी नब्ज टटोलेंगे। वो रविवार को रात्रि प्रवास भी करेंगे। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम को आगरा पहुंचेंगे। वे सर्किट हाउस में रुकेंगे। सोमवार को सुबह दस बजे वो वृंदावन जाएंगे।
 
आगरा कॉलेज मैदान में चुनावी सभा रविवार की दोपहर करीब 2:30 बजे से होगी। चुनावी सभा में बड़ी संख्या में अन्य दलों के लोग भाजपा का दामन थामेंगे। चुनावी सभा के बाद अमित शाह का आगरा में ही रात्रि प्रवास का कार्यक्रम है। वो शहर के किसी होटल में ठहरेंगे। यहां अमित शाह और उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों में भाजपा जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, चुनाव संयोजक, चुनाव प्रभारी आदि शामिल होंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »