24 Apr 2024, 12:03:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

त्रिपुरा भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2019 1:34PM | Updated Date: Mar 24 2019 1:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अगरतला। भाजपा की त्रिपुरा राज्य समिति ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर 20 मार्च को खुमलुंग में अपनी रैली के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए रविवार को चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करायी। भाजपा प्रवक्ता नबेंदु भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि श्री गांधी ने रैली में अपने संबोधन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की और उन्हें हत्यारा बताया, जो न केवल गलत है, बल्कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन भी है। उन्होंने आदर्श आचार संहिता पैरा 1 (2) का उल्लेख करते हुए कहा कि राजनीतिक दल या उनके कार्यकर्ताओं पर असत्यापित आरोपों या विकृतियों के आधार पर आलोचना की अनुमति नहीं है। श्री गांधी ने बिना तथ्यों के शाह पर आरोप लगाया। श्री शाह को 2014 में निचली अदालत बरी कर चुकी है। 
 
भट्टाचार्य ने कहा, इस बात पर कोई भी विश्वास नहीं करेंगा कि श्री गांधी इस तथ्य से अवगत नहीं हैं। शाह के खिलाफ गलत बयान देकर वह लोगों को गुमराह कर रहे हैं। राहुल गांधी ने अपने भाषण में यह भी कहा कि राफेल सौदे में अनिल अंबानी को 30000 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था। यह बेबुनियाद आरोप है और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है, इसके लिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उल्लेखनीय है कि कल ही त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री विप्लव देव के खिलाफ एक सभा में टिप्पणी को लेकर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज करायी थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »