29 Mar 2024, 15:04:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भुट्टा सेकने से किया मना तो भाई ने कर दिया ऐसा हाल... हालात गंभीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2019 5:40PM | Updated Date: Mar 23 2019 5:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अलीराजपुर। मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले में छोटे भाई के भुट्टा सेकने से मना करने पर उसके बड़े भाई ने उस पर तीर मार दिया। गंभीर रूप से घायल छोटे भाई को इंदौर रेफर किया गया है। कोतवाली पुलिस सूत्रों ने बताया कि इंदरंसिंह की चौकी गांव मे कल रात खेमला नाम के व्यक्ति के बडे  बेटे चेरलिया ने अपने छोटे भाई ढेकलिया से भुट्टा सेंकने को कहा।
 
छोटे भाई ने इससे मना करते हुए बड़े भाई को ही अपना काम करने को कहा। इससे नाराज होकर बड़े भाई ने उस पर तीर चला दिया। तीर युवक के सीने में लगा। एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे इंदौर रेफर कर दिया गया। आरोपी कल से फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »