28 Mar 2024, 17:41:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

जिनिंग फैक्टरी भीषण आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2019 2:20AM | Updated Date: Mar 23 2019 2:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अंजड़। अंजड़  के आंवली रोड स्थित जिनिंग फैक्टरी में शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। आग लगने के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की सूचना पर नगर परिषद के फायर फाइटर मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से जिनिंग परिसर में रखे करीब तीन से चार कपास के ढेर और लूज रूई के तीन से चार ढेर में आग लग गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे जिनिंग फैक्टरी में आग लगने के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल था।
 
फैक्टरी में लगी आग ने  देखते ही देखते पूरे परिसर में रखे कपास के ढेर को अपने आगोश में ले लिया। आग लगने के दौरान मौजूद मजदूरों व जिनिंग फैक्टरी के मालिक ने इसकी सूचना नगर परिषद को दी। सूचना पर फायर फाइटर और जिनिंग फैक्टरी के निजी  टैंकरों से आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। साथ ही नपा बड़वानी और नप राजपुर के फायर फाइटर भी पहुंचे। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी गिरीश कवरेती सहित तहसील अंजड़ के पटवारी धर्मेंद्र सोलंकी और अन्य भी मौके पर पहुंचे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »