20 Apr 2024, 18:42:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

त्रिपुरा भाजपा उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2019 1:44AM | Updated Date: Mar 20 2019 1:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अगरतला। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी की त्रिपुरा में जनसभा से एक दिन पहले सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी  को मंगलवार को बड़ा झटका लगा। त्रिपुरा भाजपा उपाध्यक्ष सुबल सौमिक और पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के नेता प्रकाश चंद्र दास अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गये। इसके अलावा भाजपा किसान मोर्चा के नेता प्रांतोष देवनाथ, माकपा नेता और कैलाशहर नगर परिषद के निर्वाचित सदस्य देबाशीष सेन भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी नेता पहले हालाँकि कांग्रेस में थे लेकिन उन्होंने पूर्व केंद्रीय नेतृत्व के माकपा के साथ करीबी के कारण पार्टी छोड़ दी थी। त्रिपुरा कांग्रेस अध्यक्ष प्रद्योत किशोर देव बर्मन, श्री बिरजीत सिन्हा, पूर्व मुख्यमंत्री समीर रंजन और त्रिपुरा कांग्रेस के प्रभारी भूपेन बोरा ने शामिल होने वाले सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान देव बर्मन ने कहा, ‘‘भाजपा ने घर वापसी कार्यक्रम का आयोजन किया था जो की संविधान की भावना धर्मनिरपेक्षता का उल्लघंन है लेकिन आज कांग्रेस ने पार्टी छोड़ने वाले नेताओं को पुन: पार्टी में लेकर असली घरवापसी की शुरुआत की है।
 
मैं, राहुल गाँधी की सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का पार्टी में वापस आने की बात को दोहराता हूं, सम्मान के साथ सभी के लिए दरवाजे खुले हैं।’’  उन्होंने कहा, ‘‘हम यहाँ किसी राजनीतिक पार्टी या किसी विचारधारा की आलोचना करने के लिए नहीं हैं बल्कि हम लोगों के अधिकार को उठाना चाहते हैं। देशवासियों ने मोदी सरकार के पांच साल के कार्यकाल को देख लिया है और अब विकल्प देश के लोगों के हाथ में है। देश कांग्रेस के नेतृत्व में सुरक्षित साबित हुआ है, जिसका नेतृत्व आज  राहुल गांधी कर रहे हैं। ’’ साथ ही, भौमिक ने भाजपा नेताओं और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव देव पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा में कोई आंतरिक लोकतंत्र नहीं है। किसी भी नेता के पास  विप्लव देव के खिलाफ बोलने का कोई अधिकार नहीं है। इसके अलावा  दास ने दावा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के तानशाही रवैये और पार्टी एवं प्रशासन में उनके दो भ्रष्ट सहयोगियों के कारण बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल होंगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »