19 Apr 2024, 10:42:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

पुलिस मुख्यालय पर मानसिक स्वास्थ्य पर व्याख्यान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2019 9:57PM | Updated Date: Mar 19 2019 9:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। इंगलैंड़ के प्रसिद्ध मनोरोग विशेषज्ञ डा.विमल शर्मा ने कहा कि पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए उनकी गतिविधियों एवं व्यवहार पर नजर रखने की आवश्यकता है। इंग्लैंड़ में तीन दशक से रह रहे प्रवासी भारतीय मनोरोग विशेषज्ञ ड़ा.शर्मा आज यहां पुलिस मुख्यालय में पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के संबंध में अपना व्याख्यान दे रहे थे। उन्होंने बताया कि वातावरण को बेहतर बना कर पुलिसकर्मियों में तनाव में कमी के साथ ही उनकी कार्य उत्पादकता को बढ़ाया जा सकता है।
 
उन्होंने शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही नियमित मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण की आवश्यकता प्रतिपादित करते हुये पुलिस कर्मियों में तनाव कम करने के बारे में एवं आत्महत्या रोकने के उपायों के बारे में विस्तार से चर्चा की। ड़ा. शर्मा ने मानसिक स्वास्थ्य को विश्व में सबसे गंभीर समस्या बताते हुये कहा कि वर्ष 2016 में हुए अध्ययन के अनुसार सर्वाधिक 17 .7 प्रतिशत व्यक्ति मनोरोग के शिकार पाए गए, इसके बाद 17. 6 प्रतिशत लोग गैर संक्रामक बीमारियों से ग्रसित थे। उन्होंने बताया कि विकासशील देशों में लगभग तीन चौथाई लोग किसी न किसी प्रकार के मनोविकार से ग्रसित पाए जाते हैं। कार्यक्रम के प्रारंभ में पुलिस महानिदेशक कपिल गर्ग ने प्रो.शर्मा का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त महानिदेशक भूपेंद्र कुमार दक, महानिदेशक कानून-व्यवस्था एम एल लाठर भी उपस्थित थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »