20 Apr 2024, 08:44:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सत्ता में आने पर बैंक डिफाल्टरों के विदेश भागने की करवाएंगे जांच - रवनीत बिट्टू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2019 6:22PM | Updated Date: Mar 19 2019 6:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमृतसर। लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू ने मंगलवार को कहा कि केन्द्र में कांग्रेस की सरकार का गठन होने के पश्चात हीरा व्यापारियों द्वारा बैंकों से कर्ज लेकर विदेश भागने के मामलों की जांच करवाई जाएगी। बिट्टू ने यहां श्री दरबार साहिब में माथा टेकने उपरांत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद को चौकीदार कह कर लोगों की सहानुभूति बटोर रहे हैं जिससे देश का नुकसान हो रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री की ‘मैं हूं चौकीदार’ मुहिम पर तंज कसते हुए पत्रकारों से कहा कि मोदी एक कमजोर चौकीदार हैं। उन्होंने कहा कि अगर मोदी मजबूत चौकीदार होते तो पुलवामा हमला नहीं होता।
 
उन्होंने मोदी पर बैंक भ्रष्टाचारियों को आश्रय देने का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी की मिलीभगत से ही हीरा व्यापरी बैंकों से धोखाधड़ी कर विदेश भागने में सफल रहे हैं। केन्द्र में कांग्रेस की सरकार आने पर इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाएगी। श्री मोदी द्वारा की गयी नोटबंदी से देश का नुकसान हुआ है। आम चुनाव में टिकट संबंधी एक सवाल के जवाब में बिट्टू ने कहा कि वह पार्टी के सेवक हैं। पार्टी उन्हें जहां से चुनाव लड़ने के लिए कहेगी, वह वहीं से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »