24 Apr 2024, 22:58:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

न्यूनतम आय गारंटी को चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करेगी भाजपा : राजीव चंद्रशेखर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2019 6:01PM | Updated Date: Mar 14 2019 6:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को कहा कि वह न्यूनतम आय गारंटी को लोकसभा  चुनावों के लिए अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी। भाजपा के राज्यसभा सांसद राजीव चंद्रशेखर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पार्टी न्यूनतम आय गारंटी को अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल कर सकती है। उन्होंने कहा कि इस बारे में अंतिम निर्णय  पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता  वाली घोषणा पत्र जारी करने वाली समिति करेगी।

माना जा रहा है कि भाजपा ने  ‘मन की बात’ के दौरान न्यूनतम आय गारंटी के बारे में लोगों से मिले सुझावों पर अमल करने का फैसला राहुल गांधी के उस बयान के बाद किया है, जिसमें उन्होंने केन्द्र में सत्ता में आने के बाद न्यूनतम आय गारंटी वाला विधेयक लाने की बात कही थी। घोषणपत्र  समिति के सदस्यों में से एक चंद्रशेखर ने कहा कि कई सारे सुझावों में से एक  न्यूनतम आय योजना के लागू होने से गरीबी उन्मूलन के साथ ही बेरोजगारों के जीवन यापन में मदद मिलेगी।

उन्होंने प्रियंका वाड्रा के फिर से राजनीति के मैदान में उतरने पर भाजपा को उत्तर प्रदेश में नुकसान  की बात को दरकिनार करते हुए कहा कि कांग्रेस पर से लोगों का भरोसा उठ चुका है। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत से मुकाम  बनाने वाले नेता लोगों, खासकर युवाओं की पहली पसंद हैं। वाड्रा और गांधी  जैसे बिना मेहनत किये सत्ता का आनंद उठाने वाले लोग उनकी पसंद नहीं हो सकते। उन्होंने हैरत जताते हुए कहा कि कांग्रेस नेतृत्व युवाओं की भावनाओं को पहचानने में पूरी तरह से  विफल रहा है।

देश में 35 साल से कम उम्र का युवा कड़ी मेहनत करनेवाले मोदी को पंसद कर रहा है ना कि पारिवारिक विरासत से राजनीति में आनेवाले राहुल और प्रियंका गांधी को। चंद्रशेखर ने कहा कि भाजपा चुनावों मे कितने सीट जीतेगी, इस पर अभी कुछ भी बोलना जल्दबाजी होगी लेकिन यह तय है कि अधिकांश मतदाता श्री मोदी को एक बार  फिर प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं, क्योंकि उनकी सरकार ने  लोगों की भलाई के लिए ढेरों लोककल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की है। लोग ऋण  लेकर देश से फरार हो जाने वाले नीरव मोदी जैसे कारोबारियों के खिलाफ मोदी सरकार की कार्रवाई से भी संतुष्ट हैं।

इन लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में महागठबंधन के प्रभाव को खारिज करते  हुए श्री चंद्रशेखर ने कहा कि चुनाव में गठबंधन के गणित से नहीं बल्कि मोदी के प्रदर्शन से अंतिम फैसला होगा। उन्होंने कहा कि श्री गांधी के पुलवामा हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद के सरगना  मसूद अजहर को ‘जी’ संबोधित करने से न सिर्फ विवाद खड़ा हुआ है बल्कि यह भी स्पष्ट हो गया है कि ये लोग वोट के लिए देशहित  की भी तिलांजलि दे सकते हैं।

बालाकोट पर हुए हवाई हमले का राजनीतिकरण करने पर कांग्रेस की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे  मामले पर बेवजह के सवाल खड़े कर रही है। कांग्रेस की ऐसी किसी भी चाल को  विफल करने का अपने कार्यकर्ताओं से आहृान करते हुए उन्होंने सेना पर कीचड़ उछालने वालों को मुंहतोड़ जवाब देने की बात कही।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »