25 Apr 2024, 19:11:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

बिहार : स्कूल से व्यक्ति का शव बरामद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2019 11:07AM | Updated Date: Feb 20 2019 11:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आरा। बिहार में भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव स्थित स्कूल से पुलिस ने आज एक व्यक्ति का शव बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर जगतपुर गांव स्थित स्कूल से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। शव की पहचान जगतपुर गांव निवासी धर्मेन्द्र कुश्वाहा (40) के रूप में की गई है। सूत्रों ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »