25 Apr 2024, 17:19:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

नीतीश ने डॉ नामवर सिंह के निधन पर जताया शोक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2019 11:05AM | Updated Date: Feb 20 2019 11:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हिंदी जगत के मशहूर साहित्यकार और  हिन्दी आलोचना के शिखर पुरुष डॉ. नामवर सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। कुमार ने यहां अपने शोक संदेश में कहा कि डॉ. नामवर सिंह हिन्दी जगत के प्रख्यात साहित्यकार एवं आलोचक थे।
 
उनका न सिर्फ हिन्दी साहित्य की दुनिया में अहम योगदान था बल्कि शिक्षण के क्षेत्र में भी उनका खासा योगदान रहा। उन्होंने कहा कि डॉ सिंह ने विभिन्न विश्वविद्यालयों, काशी विश्वविद्यालय, सागर विश्वविद्यालय, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में अध्यापन का कार्य किया था।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. सिंह की लिखी किताबें समीक्षा, छायावाद और विचारधारा बेहद चर्चित हैं। उन्हें साहित्य अकादमी सम्मान से भी नवाजा गया था। उन्होंने कहा कि उनके निधन से न सिर्फ हिन्दी साहित्य बल्कि शिक्षण के क्षेत्र में भी अपूरणीय क्षति हुई है।
 
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। गौरतलब  है कि डॉ. नामवर सिंह का मंगलवार की मध्य रात्रि नयी दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »