16 Apr 2024, 19:19:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

शिवसेना ने किया नवजोत सिद्धू के खिलाफ प्रदर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2019 5:46PM | Updated Date: Feb 19 2019 5:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लुधियाना। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले के बाद पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान को क्लीन चिट देने वाले बयान के खिलाफ शिवसेना ने आज कांग्रेस पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
 
राजीव टंडन के नेतृत्व में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने सिद्धू और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पोस्टरों को जूते मारे और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की और चूडि़यां दिखाईं।  कांग्रेस नेता कोमल खन्ना ने आरोप लगाया कि शिवसेना राजनीति के लिए कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी कर रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »