20 Apr 2024, 03:24:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बीजेपी विधायक की कार ने 2 लोगों को कुचला, मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2019 12:38PM | Updated Date: Feb 19 2019 12:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंलगुरु। कनार्टक में तुमकुर जिले के कुनिगल तालुक में उटगेनाहल्ली के पास मंगलवार तड़के भाजपा के एक विधायक की कार के दो अन्य वाहनों से टकरा जाने के कारण दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दुर्घटना उस समय घटी जब बेंगलुरु और मंगलुरु को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार ने सड़क किनारे खड़े दो अन्य वाहनों को टक्कर मार दी। कार में भाजपा विधायक सी टी रवि सवार थे। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना में विधायक भी घायल हुए और उनका एक निजी अस्पताल में इलाज किया गया। मृतकों के रिश्तेदारों और दोस्तों ने आरोप लगाया है कि हादसे के बाद विधायक ने पीड़ि‍तों की मदद नहीं की बल्कि वहां से भाग निकले। भाजपा कार्यालय ने एक बयान जारी कर आरोपों को खारिज करते हुए किया और कहा है कि विधायक घटनास्थल से भागे नहीं थे बल्कि अपना वाहन पुलिस को सौंपने के बाद इलाज के लिए अस्पताल गये थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »