24 Apr 2024, 16:46:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

प्रेमी की नाक काटने के आरोप में पांच गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2019 4:26PM | Updated Date: Feb 18 2019 4:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमरेली। गुजरात में अमरेली जिले के बाबरा क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी की नाक काटने के मामले में लड़की के पिता सहित पांच आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि जीवापरा गांव में रहने वाले प्रकाशभाई मकवाणा (23) को जगदीशभाई शवाभाई की पुत्री से प्रेम हो गया था। इसकी जानकारी मिलते ही जगदीशभाई तथा चार अन्य लोगों ने रविवार की देर रात प्रकाशभाई को पकड़ कर उसकी नाक काट डाली। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जगदीशभाई सहित पांच लोगों को गिरफ्तार करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »