25 Apr 2024, 22:33:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

बिहार: भूमि विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या ,दो घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2019 1:46PM | Updated Date: Feb 11 2019 1:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेगूसराय। बिहार में बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के जोकिया गांव में भूमि विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई तथा दो अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि जोकिया गांव निवासी सीताराम महतो (42) और उसके पड़ोसी प्रवीण महतो के बीच भूमि के एक हिस्से को लेकर विवाद चल रहा था। कल रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद प्रवीण महतो अपने समर्थकों के साथ सीताराम महतो के घर पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी।

इस घटना में सीताराम महतो समेत तीन लोग घायल हो गये। घटना को अंजाम देने के बाद प्रवीण महतो अपने समर्थकों के साथ फरार हो गया। सूत्रों ने बताया कि घायलों को बेगूसराय स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान देर रात सीताराम महतो की मौत हो गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »